शुक्रवार, 23 जनवरी 2015

क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी गाजियाबाद -2015

आवश्यक 

(यह आयोजन केवल निम्न जिलों के लिए ही हैं 


सहारनपुर/गाजियाबाद ः* गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, 

मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, मेरठ, 

बागपत, देववन्द ।)


मान्यवर/महोदया/
(यह आयोजन केवल निम्न जिलों के लिए ही हैं 
सहारनपुर/गाजियाबाद ः* गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, देववन्द ।)
------------------------------------------------------------------------------------------------------------
शेड्यूल, प्रविष्टि शुल्क तथा छायाचित्रों को जमा करने की तिथि:12 से.17 मार्च 2015 तक
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------
आपको अवगत कराते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है कि राज्य ललित कला अकादमी उ.प्र. ने इस वर्ष 2014-2015 की क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी के आयोजन का दायित्व गाजियाबाद को सौंपा है जैसा कि आपको विदित है कि 2004/2005 की क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन आपके सहयोग से प्रदेश में अन्य क्षेत्रों की तुलना में बहुत ही उन्नत स्तर का हो सका है, जिसमें आपके सहयोग का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इसबार भी आप का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इसके नियम एवं प्रोफार्मा साथ में संलग्न हैं।आप इस लिंक पर भी सारा डिटेल प्राप्त कर सकते हैं !
http://kpgzb.blogspot.in/
आयोजन को सुचारू रूप से आयोजित किए जाने हेतु आपको अपने एवं अपने विद्यार्थियों के कार्यो को यथाशीघ्र प्रेषित कराने हेतु समुचित माध्यम से इस पते पर प्रेषित कराने का कष्ट करेंः-
डा.लाल रत्नाकर
आरः 24, राजकुंज, राजनगर
गाजियाबाद-201002
पुनः आपके सहयोग की अपेक्षा के साथ।
सादर। 
भवदीय
डा.लाल रत्नाकर
अध्यक्ष
चित्रकला विभाग
एम.एम.एच. कालेज गाजियाबाद-20100



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें